रेहान अहमद
डेस्क: सत्ता का पॉवर जब नशे के तौर पर सर चढ़ जाए तो वह बेशक नियमो और कानूनों को ताख पर रख देता है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सागर में सामने आया जहा एक बीजेपी नेता द्वारा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और गाली-गलौज किया गया। घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टोल कर्मियों के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले को लेकर गोपालगंज सागर थाना प्रभारी कमल ठाकुर ने बताया कि घटना 15 फरवरी की है। अर्पित पांडेय नाम के बीजेपी नेता टोल प्लाजा पर पहुंचे और गाड़ी इमरजेंसी लाइन से निकालने को लेकर विवाद किया। इस दौरान बीजेपी नेता ने पहले कर्मचारियों से अभद्रता की और फिर पत्थर से टोल प्लाजा के शीशे और कंप्यूटर को तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि टोल कर्मचारियों की शिकायत पर गोपालगंज थाने में अर्पित पांडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 204, 506 और 527 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, अर्पित पांडेय वर्तमान में बीजेपी संस्कृति प्रकोष्ठ का सह संयोजक है। इससे पहले वह बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष रह चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…