Others States

डोली धरती, काँप उठा इंसान: मध्य प्रदेश में कई जगह महसूस हुवे भूकंप के झटके

रेहान अहमद/ईदुल अमीन

भोपाल: भूकम्प का अहसास और नाम ही इंसान को काँप जाने को मजबूर कर देता है। आज एक बार फिर भारत में भूकम्प के झटके महसूस किये गए है। मध्य प्रदेश के इंदौर और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है यह झटके आज रविवार दोपहर को 12:54 बजे महसूस हुवे है।

मिल रही जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है और ये भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि जमीन से करीब 10 किमी। अंदर भूकंप का केन्द्र बिंदू था। भूकंप के कारण अचानक धरती के हिलने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि किसी भी तरह की कोई जनहानि की कोई खबर कहीं से सामने नहीं आई है।

एकाएक धरती के हिलने से लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केन्द्र बिंदू जमीन से 10 किमी। नीचे था। अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लोगों ने अपने घरों में चीजों को हिलते हुए देखा तो उन्हें पता चला कि ये भूकंप के झटके हैं। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ देर के लिए लोगों के बीच दहशत देखी गई। बाद में जब किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts