Demo pic
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: जिले के संपूर्णानगर कस्बे के चीनी मिल तिराहे के पास बनी मार्केट की दुकानों में अज्ञात कारणों के चलते बीती देर रातआग लग गयी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर जमा हुई भारी भीड़ ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। क्षेत्रीय नागरिको और दुकानदारों क़ा आरोप हिया कि सुचना के काफी वक्त बीत जाने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
फायर ब्रिगेड के देरी से व्यापारियों व मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश छा गया। जिससे वह हंगामा करने लगे उधर आग को बढ़ते देखकर आनन-फानन में किसानों के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली उसे पानी की टंकियां घर से मंगवा कर मौके पर पहुंचाई गई। जहां पर आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा, वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर काफी वक्त ही बीत जाने के बावजूद आखिरकार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची जहां पर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फिलहाल आग लगने से व्यापारियों की दुकानों में रखे सामान सहित नगदी भी जलकर खाक हो गई। इस विकराल आग से लाखो के माल और नगदी के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। वह तो बेहतर रहा कि कोई जनहने नही हुई है। दूसरी तरफ दुकानदारों और क्षेत्रीय नागरिको में अग्निशमन विभाग की लेट लतीफी को लेकर आक्रोश है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…