आदिल अहमद
कानपुर: जिससे आप रक्षा की आशा कर के बैठे हो वही आपका भक्षक बन जाये तो विश्वास ही पुरा का पूरा हिल जाता है। अपनी रक्षा के लिये जिस पुलिस से आप आशा करते है कि वह आपकीं रक्षा करेगा, वही पुलिस कर्मी अगर आपके साथ लूट की घटना को अंजाम दे बैठे तब तो सवाल सिस्टम पर ही खड़ा होने लगता है। ऐसा ही मामला कानपुर के सचेंडी का सामने आया है जहां दो दरोगाओं और एक हेड कॉन्स्टेबल ने मिल कर एक व्यापारी से 5 लाख रुपया लूट लिया।
हुलिया सचेंडी थाने पर तैनात एक दरोगा से मिल रहा था तो पुलिस ने उसकी शिनाख्त पीड़ित कारोबारी से करवाया जिसे पीड़ित ने तुरंत पहचान लिया। जिंसके बाद थाना प्रभारी सचेंडी ने इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर कानपुर को प्रदान किया। अपने अधिकारी से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने दरोगा जी कक हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू किया तो जो उन्होंने बताया वह भी काफी अचंभित करने वाला रहा।
आरोपी दरोगा रोहित सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि लूट करने वाले उसके साथ ज़ोन मुख्यालय में तैनात दरोगा यतीन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल अब्दुल राफे थे। जिंसके बाद तीनों पुलिस कर्मियों को सचेंडी पुलिस ने हिरासत में लें लिया और उन्होंने पूछताछ में जो बताया वह भी हैरान करने वाला था।
तीनों पुलिस कर्मियों ने बताया कि उनके मुखबिर ने व्यापारी के 5 लाख रुपए का जुआ जीतकर निकलने की जानकारी दी थी। इसके चलते तीनों ने घेराबंदी करके व्यापारी को जमकर पीटा और रुपए लूट लिया। उन्हें लगा था कि जुए की रकम है। व्यापारी शिकायत नहीं दर्ज करवाएगा। मगर कारोबारी ने शिकायत दर्ज करवा दिया और बात खुल गई।
पुरा प्रकरण जब पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में आया तो उन्होंने तीनो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वही कानपुर की सचेंडी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। आज पुलिस उन्हें अदालत में पेश करेगी। मामले को लेकर मीडिया से सड़क तक चर्चाओं का दौर जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…