ईदुल अमीन/अजीत शर्मा
भोपाल: नफरतो की चलती आंधी ने इंसानों के बजाये अब धार्मिक स्थलों पर भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। या फिर इसको कहे कि शरारती तत्वों की हिम्मत दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है। इसका एक बड़ा उदहारण मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में देखने को आया है जहा अज्ञात लोगों ने एक चर्च में आग लगा दी। यही नहीं चर्च की दीवार पर “राम” लिखा कर इस अपनी हरकत-ए-बेजा को मज़हबी रंग भी पहनाने की कोशिश किया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है।
द प्रिंट ने इस सम्बन्ध में विस्तार से खबर का प्रकाशन किया है। खबर में स्थानीय एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार करीब पांच साल पहले बने, जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित इस प्रार्थना स्थल में उपद्रवी खिड़की की जाली हटाकर अंदर घुसे और उसे अंदर से जला दिया है। अधिकारी ने घटना के संबंध में दायर एक शिकायत के हवाले से कहा कि कुछ धार्मिक ग्रंथ और फर्नीचर सहित अन्य सामान भी आग में जल गए।
उन्होंने कहा कि चर्च अमेरिका के इवेंजेलिकल लूथरन चर्च से जुड़ा है। एसडीओपी चौहान ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…