संजय ठाकुर
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जनपद में इंसानियत को शर्मसार करती हुई रिश्तो को तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है। सरगुजा पुलिस ने कोसिक कुजूर नाम के युवक को आज बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है। कोशिक पर आरोप है कि उसने अपनी बुआ का घर में घुस कर बलात्कार किया है। घटना सरगुजा जिले के बतौली थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। आरोपी पर आरोप है कि घर में बुआ को अकेला देख कर वह घुस आया और धमकी देकर बुआ के साथ बलात्कार किया तथा फरार हो गया।
मामलें का खुलासा करते हुए सीतापुर अनुविभायीय पुलिस अधिकारी डॉक्टर ध्रुवेश जायसवाल ने बताया, कि बतौली थानाक्षेत्र के ग्राम पोकसरी छेरटांगर निवासी आरोपी कोसिक कुजूर ने अपने ही 42 वर्षीय बुआ को जब घर में अकेला पाया तो उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने पहले तो अपनी बुआ को धमकाया और बाद में उसके साथ जबरन बलात्कार किया तथा फरार हो गया। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तब बतौली पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी कोसिक कुजूर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसको अदालत में पेश किया गया जहा से अदालत ने उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामलें में आगे की विवेचना जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…