अनिल कुमार
पटना: पटना शहर में रेलवे की ज़मीन से अतिक्रमण हटाने गई रेलवे पुलिस और अधिकारियों की स्थानीय दुकानदारों से ज़बरदस्त झड़प हो गई। दुकानदारों ने इस अभियान का विरोध किया। इस दरमियान एक दुकानदार ने खुद को आग लगा लिया। आग लगने से झुलसे दुकानदार की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने दुकानदार को इलाज के लिए एनएमसीएच ले गए हैं। जिसके बाद गुस्साए लोगो ने जमकर हंगामा किया और पुलिस टीम पर पथराव भी किया।
वही ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार लगाने वाला दुकानदार 90% तक जल गया है। उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। बाकी लोग खतरे से बाहर हैं। दुकानदार को बचाने के क्रम में तीन और दुकानदार झुलस गए। झुलसे दुकानदारों का पटना में ही इलाज चल रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
मेहंदीगंज रेलवे गुमटी के पास वर्षों से कई दुकानें स्थित हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि रेलवे अपनी जमीन बताकर अतिक्रमण हटाने के लिए कह रहा है। आम लोगों का यह कहना है कि मामला कोर्ट में लंबित है। गुरुवार को इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए गुलजारबाग आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंचे। दुकानदार भी सुबह से ही धरने पर बैठे थे। बहस होते-होते दोपहर तक मामला उग्र हो गया। 1:30 बजे के करीब लोग अतिक्रमण हटाने आए जवानों से उलझ पड़े।
जानकारी के अनुसार एक हार्डवेयर दुकानदार अनिल (45 वर्ष) की दुकान तोड़ी जाने वाली थी। हंगामा बढ़ने पर उसने अपनी ही दुकान से थिनर निकालकर खुद पर डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद लोग व पुलिसवाले उसे चादर से ढंककर बचाने की कोशिश करने लगे। तुरंत ही अपोलो बर्न अस्पताल पहुंचाया गया। जहा से 90 फीसद जले दुकानदार को दिल्ली रिफर कर दिया गया है। अनिल को बचाने के क्रम में दूसरा दुकानदार मुन्ना (55 वर्ष) समेत 3 लोग झुलस गए थे। उनमें 2 ओपीडी में ही इलाज कराकर घर चले गए। एक भर्ती है। इसकी स्थिति ठीक है। इधर, लोगों ने आरोप लगाया है कि मुन्ना एवं अनिल कुमार को पुलिस ने आग लगाकर मारने का प्रयास किया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जवानों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है।
मामले में पटना सिटी के एएसपी अमित रंजन ने बताया कि रेलवे पुलिस अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराने गई थी। इसी क्रम में एक दुकानदार ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया और उसी को बचाने के क्रम में दो-तीन लोग आग में झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मामला फिलहाल शांतिपूर्वक है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। एक व्यक्ति के जलने की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि अनिल कुमार नाम का एक व्यक्ति जो खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…