ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित दालमंडी के सराय इलाके के सोनू कटरा में हुई कल पांच 2 दुकानों में चोरी और तीन अन्य दुकानों में चोरी के प्रयास प्रकरण में घटना के प्रकाश में आने के बाद से महज़ 24 घंटो के अन्दर ही उक्त चोरी के अभियुक्त नया चौक निवासी कलीम के पुत्र मो0 राशिद को हड़हा बीर बाबा मंदिर के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने चोरी की रकम और ब्ल्यूटूथ बरामद किया है।
कैमरों की निगरानी में एक संदिग्ध प्रकाश में आया जिसका नाम मोहम्मद राशिद पुत्र कलीम निवासी नया चौक बताया गया। पुलिस ने कलीम की गिरफ़्तारी के लिए और चोरी का माल बरामद करने हेतु प्रयासरत पुलिस टीम को सफलता उस समय हाथ लगी जब मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने राशिद को हडहा बीर बाबा मंदिर के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कही भागने के प्रयास में था। राशिद के पास से पुलिस को चोरी गया 5185 रुपया नगद और एक ब्ल्यू टूथ बरामद हुआ।
बताया जाता है राशिद पर वर्ष 2018 में चोरी के टीम मामले दर्ज हुवे थे। राशिद पहले सराय में ही एक दूकान पर नौकरी करता था। मगर काफी दिनों से उसको नशे की लत लग गई है। अपने नशे की लत पूरी करने के लिए राशिद ने चोरी किया ऐसा पुलिस पूछताछ में राशिद ने खुद कबूल किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अदालत में पेश किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…