आदिल अहमद
नई दिल्ली: जामिया हिसा मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाये गए छात्र नेता शरजील इमाम को आज साकेत कोर्ट ने आरोप मुक्त करार दिया। बताते चले कि जामिया में 2019 में सीएए-एनआरसी कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दरमियान हिंसा हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस हिंसा में शरजील इमाम को भी दोषी बनाया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर चार्जशीट अदालत में पेश किया था। जिसमे सभी आरोपियों को दोषमुक्त किया गया।
बताते चले कि दिल्ली दंगा 2020 की साजिश का केस भी शरजील इमाम पर लगा था जो मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने शरजील इमाम पर UAPA लगा दिया, जिसमे अभी तक शरजील को जमानत नहीं मिली है। भड़काऊ बयान देने के मामले में भी शरजील इमाम पर अभी केस चल रहा है, जिसमें शरजील ने भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम को इंडिया से काट देने की बात कही थी। फिलहाल क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में इमाम पर देशद्रोह और UAPA लगाया गया था, जिसमे शरजील इमाम को अभी जमानत नहीं मिली है। इसलिए शरजील इमाम अभी जेल से बाहर नहीं आ सकता।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…