शाहीन बनारसी
डेस्क: शायद हमारे समाज में इंसानियत सिसक रही है। श्रद्धा वालकर हत्या कांड और निक्की यादव हत्याकांड के वक्त तो सभी का शायद यही सोचना होगा। मगर असम की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसको जानकार आप भी कहेगे कि सिसक कर दम तोड़ बैठी होगी अब तो इंसानियत। असम वंदना ने अपने इश्क की खातिर सिर्फ क़त्ल ही नही किया आशिक के साथ मिलकर, बल्कि इंसानियत की हदे पार करते हुवे दोनों के शव का कई टुकड़ा करके कई दिनों तक फ्रिज में रखा।
पुलिस ने आरोपी महिला वंदना कलिता को हिरासत में ले लिया और पूछताछ किया तो मामला पूरा खुल के सामने आया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वंदना का शादी के बाद से ही किसी के साथ संबंध था। इस वजह से ही वंदना ने पति अमरज्योति डे और सास शानकारी डे की हत्या की। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि वंदना ने दोनों की हत्या करने के तीन दिन बाद अपने प्रेमी की मदद से शव के टुकड़े किए और कुछ टुकड़ों को मेघालय के चेरापूंजी ले जाकर फेंक दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वंदना ने असम पुलिस की टीम को चेरापूंजी में उस जगह पर लेकर गई जहां उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति और सास के शव के कुछ टुकड़ों को फेंका था। पुलिस की पूछताछ में वंदना ने बताया कि उसने दोनों शवों के कुछ टुकड़ों को कई दिनों तक फ्रिज में भी रखा। घटना के सामने आने के बाद से जो सुन रहा है दांतों तले उंगलियाँ दबा ले रहा है कि इंसान किस हद तक वहशीपन पर उतर आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…