फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): गुरुवार को शासन के निर्देश पर खीरी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साप्ताहिक गतिविधियों का आगाज हुआ। सप्ताहिक गतिविधियों के प्रथम दिन महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर में “हममें है दम” इवेंट के तहत वर्चुअल कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमे महिलाओं, बालिकाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक श्रीमती निक्की गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय मे समाज की रूढ़ियों को तोड़कर विभिन्न क्षेत्रो में कार्य कर दूसरो के लिए उदाहरण बन रही है। महिलाओं तथा अन्य की सहायता कर रही है। काउंसलर विजेता गुप्ता ने महिलाओ के बारे में वार्ता के साथ ही विभाग से संबंधित समस्त योजनाओ की जानकारी, हेल्पलाइन नम्बर आदि की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्र बिष्ट, संरक्षण अधिकारी अनुज चतुर्वेदी, काउंसलर कयूम जवानी में भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के गाँवों-कस्बों अथवा शहरों में पुरूषपरक सोचे जाने वाले कार्यो में रूढ़िवादी परंपराओं को पीछे छोड़कर महिलाएं न केवल अपनी पहचान बना रही बल्कि दूसरों को प्रेरणा दे रही है। वर्चुअल कार्यशाला में महिला कल्याण विभाग से रिनी सिंह, रश्मि वर्मा एवं महिला आरक्षी प्रीति ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…