उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी होली तथा शब-ए-बरात का पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाने हेतु शांति समिति की एक आवश्यक बैठक स्थानीय पुलिस चौकी सीयर में शुक्रवार की शाम संपन्न हुई। उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारुकी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम ने संयुक्त रूप से सभी से अपील करते हुए कहा कि चाहे कोई पर्व हो आपस के मिल्लत व बिना भेदभाव के मनाया जाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार का गैर सामाजिक कार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का रंग चाहे जो भी हो, इसमें जाने अनजाने में किसी के ऊपर रंग पड़ गया तो उसे बुरा न माना जाए, दूसरी तरफ ऐसे लोगों से ही रंग खेला जाए जिसमें आपसी प्रेम तथा मोहब्बत की झलक दिखे।
उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि होली के दिन जुलूस में शांति कायम रहे। और पब्लिक की तरफ से भी सुरक्षा में कुछ लोगो को तैयार रखने की सलाह दी। इसके बाद भी कुछ लोग अभद्रता फैलाने का प्रयास करते हैं तो ऐसा करने के लिए प्रशासन कतई इजाजत नहीं देगा। उन्होंने लोगों से कहा कि तत्काल इस स्थिति में पुलिस को फोन पर जानकारी दी जाए ताकि मौके पर पुलिस पहुंच सके।
व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद मधु लाला ने कहा कि बेल्थरा रोड का इतिहास रहा है कि यहां हिंदू-मुस्लिम सभी एक साथ मिलकर कोई भी पर्व मनाते हैं। और सभी एक दूसरे में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा दुश्मनी पर दोस्ती की जीत हुई हमारा असली पर्व है जिसको हम कायम रखते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…