मो0 सलीम
डेस्क: दावत खाकर लौट रहे युवक को बदमाशो ने पकड़ कर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। मामला जौनपुर का है जहाँ रामपुर थाना क्षेत्र के कर्मही राजापुर गांव से दावत खाकर कल सोमवार की रात युवक लौट रहा था तभी लौटते समय कुछ बदमाशों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ बर्बरता की। युवक को पेड़ से बांधकर खूब पीटा। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
दावत खाकर रात में वापस घर लौट रहे थे तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक पारस कुछ समझ पाते तब आरोपियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी। लाठी डंडों से पिटना शुरू कर दिया और उससे भी मन नहीं भरा तो पेड़ से बांधकर पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई के बाद युवक को गंभीर स्थिति में छोड़कर उसे चले गए। युवक ने किसी तरह से लोगों की मदद से डायल 112 पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
इस संबंध में रामपुर थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। बाकी मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…