मो0 कुमेल
डेस्क: उत्तर प्रदेश के घाटमपुर में ट्रक और कार में हुई टक्कर से भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा कानपुर सागर हाईवे पर कुरसेड़ा मोड़ के पास हुआ। जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने कार को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। कार को टक्कर मारते हुए करीब सौ मीटर घसीटता चला गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को नाजुक हालात में हैलट अस्पताल भेजा गया है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
थाना क्षेत्र के कुरसेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक कार में टक्कर मारते हुए करीब सौ मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में कार सवार नरेंद्र और अनिल की मौत हो गई। वहीं सीएचसी घाटमपुर से घायल उमेश को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
सजेती थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भिजवाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…