फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को खीरी की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। वही डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर के लोकसभागार में “संपूर्ण समाधान दिवस” आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने एसपी गणेश प्रसाद साहा ने फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की, गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें।
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 23, पुलिस 13, विकास 08, नगरीय निकाय 05, खाद्य एवं रसद विभाग 04, विद्युत 03 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एएसपी नेपाल सिंह, पीडी केके पांडेय, डीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम श्रद्धा सिंह, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह सहित जिला, तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…