रेहान अहमद
प्रयागराज: प्रयागराज नैनी सेंट्रल जेल से अतीक अहमद अशरफ और फरहान को जैसे ही एमपी एमएलए कोर्ट भारी सुरक्षा के बीच पुलिस लेकर पहुंची। वैसे ही अधिवक्ता वरुण देव पाल ने जूते की माला निकालकर अतीक अहमद के प्रिजन वैन के सामने आ गये और अतीक विरोधी नारे लगाने लगे।
मीडिया कर्मियों के पूछे जाने पर कहा कि हम अतीक अहमद को फांसी की सजा या उम्र कैद की सजा की मांग कर रहे हैं जैसे ही अतीक अहमद और उनके सहयोगियों को सजा होगी हम उनको जूते की माला पहनाएंगे, इसलिए पहले से ही जूते की माला तैयार कर ली है। उनका कहना है कि उमेश पाल हम लोगों का भाई था और इन लोगों ने जिस तरह उसकी हत्या की है उससे हम अधिवक्ता काफी आहत हैं और पुरे परिवार के साथ हम अधिवक्ता खड़े हैं।
मीडिया कर्मियों के सवाल कि अतीक अहमद माफिया है डर नहीं लगता है पर कहा कि हम पाल बिरादरी से हैं हम लोग गाय भैंस बकरी चराने वाले हैं हम लोगों को अब किसी से डर नहीं लगता है अगर मौका दिया जाएगा तो हम लोग अतीक अहमद से अकेले ही निपट लेंगे और अतीक अहमद का किसी तरह भय प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में नहीं रह गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…