मुकेश यादव
डेस्क: आज शनिवार को देवरिया जिले में ईंट-भट्टे की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मामला रामपुर कारखाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित ईंट-भट्ठे का है जहाँ अचानक दीवार गिर गई और दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। घटना में घायल हुए लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से हर और अफरा-तफरी मच गई। चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि भट्ठे से ईंट निकालने के दौरान दीवार कमजोर होने से धसक गई। हादसे में प्रभावित सभी लोग छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सीमा और जमोत्री के पैर की हड्डी टूट गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…