Accident

बहराइच: भाजपा विधायक की गाडी पलटने से हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की हालत गंभीर, परिवार के अन्य सदस्य घायल

सुदेश कुमार

डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले बहराइच में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बताते चले कि जिले के महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार कुंडासर के पास गाड़ी पलटने से यह भीषण हादसा हुआ है।

हादसे में उनके परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएम व सीएमओ अस्पताल पहुंचे।

Banarasi

Recent Posts