ईदुल अमीन
माशूका के बुलाने पर मिलने जाना आशिक को महंगा पड़ गया और उसके जान पर ही बन आई। आशिक के साथ हुस्न के परिजनों ने इंसानियत को ताक पर रख क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। जानकारी के अनुसार लीलापुर कोतवाली के नेकूहा बनवीरकाछ निवासी अभिनंदन सिंह (35) का गांव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की देर रात अभिनंदन को उसकी महिला मित्र ने फोन कर अपने घर बुलाया था। उसी समय महिला के घर वालों ने अभिनंदन को दबोच लिया। उसके बाद अभिनंदन के साथ इन लोगों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
जान बख्शने की लगाता रहा गुहार लेकिन….
मृतक अभिनंदन को पीटकर पहले उसका हाथ आरोपियों ने तोड़ दिया था। वह जान बख्शने की भीख मांगता रहा, लेकिन हत्यारोपी पीटते रहे। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मृतक के दोनों हाथ काटने के मकसद से दो वार किए गए। फिर जमीन पर गिरा तो दोनों आंखें फोड़ दी गईं।
गर्दन, सिर, कंधा व पीठ पर भी कुल्हाड़ी से कुल दस वार किए गए। सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई। सूत्रों के अनुसार आरोपी को पीटने के दौरान मोबाइल में वीडियो बनाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मृतक गंभीर रूप से घायल होने के बाद जमीन पर तड़पता नजर आ रहा है। जबकि कुछ लोग उसे चोर बता रहे हैं।
युवक की हत्या के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हत्या के तमाम बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। -रोहित मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…