Others States

मॉस्किटो क्वाइल बना मौत का सबब: गद्दे पर क्वाइल गिरने से लगी आग, 6 लोगो की हुई मौत

रेहान अहमद

नई दिल्ली: मॉस्किटो क्वाइल जिसे हम अपनी मच्छरों से सुरक्षा हेतु लगाते है कभी कभी कुछ लापरवाही हमारे मौत का सबब बन सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ है दिल्ली के शास्त्री पार्क में। जहाँ से एक बड़ी घटना सामने आई है। यह घटना खतरे की घंटी भी हो सकती है उस के लिए जो मॉस्किटो क्वाइल अपने घर में मच्छर भगाने के लिए जलाता है।

जानकारी के अनुसार शास्त्री पार्क में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। शास्त्री पार्क के जिस घर में हादसा हुआ वहां ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक का परिवार रहता है और पहली मंजिल पर किराएदार रहते हैं। गुरुवार रात को मकान मालिक ने अपने घर में मच्छर भगाने वाला क्वाइल लगाया जो रात में एक गद्दे पर गिर गया। गद्दे पर क्वाइल गिरने से आग लग गई।

आग लगने से धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। आग के धुएं से दम घुटने के कारण किराएदार के परिवार के पांच लोगों की सोते हुए मौत हो गई। वहीं आग में झुलसने से मकान मालिक के परिवार के ढाई साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस तरह मकान मालिक के एक बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। मरने वाले छह लोगों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है।

वहीं हादसे में दो लोग जलने के चलते घायल हुए हैं। इसमें एक बच्ची 15 साल की और एक पुरुष 45 साल के हैं। 22 साल के एक शख्स को मामूली चोटें आईं थीं, जो अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts