फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी) आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देश, डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया, जो 15 मार्च तक अनवरत चलेगा।
जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार क्षेत्र 1 सदर व फूलबेहड़ पुलिस थाना प्रभारी बलवंत सिंह एवं उपनिरीक्षक के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम खइया, भिखनापुर थाना फूलबेहड़ में दबिश दी। दबिश के दौरान संदिग्ध घरों एवं खेतो से कच्ची शराब बरामद, लहन की। मौके पर 02 अभियुक्तों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक रुद्र कांत मिश्र क्षेत्र 2 मोहम्मदी ने मय स्टाफ ग्राम टेंगुन, खुर्रम नगर बौधनिया, खाकिन, गदमापुर थाना मोहम्मदी में दबिश दी। दबिश के दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब और चढ़ी भट्ठियां व लहन को नष्ट किया। मौके पर एक अभियुक्त को कच्ची शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।
आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह क्षेत्र 5 गोला मय स्टाफ व अलीगंज पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र यादव के साथ संयुक्त रूप से ग्राम भटपुरवा, कुश्मी, भुसौरिया, जहानपुर थाना गोला में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध स्थानों एवं उसके पास के स्थानों से भारी कच्ची शराब और लहन के ड्रमों को बरामद किया। मौके पर चढ़ी भट्ठियों और लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक विजय चन्द जायसवाल क्षेत्र 6 मितौली ने मय स्टाफ ग्राम सिमरा घाट, बरगदिया थाना मैगलगंज में दबिश दी। दबिश में गन्ने के खेतो के बीच से कच्ची शराब और लहन बरामद की गई, मौके पर लहन को नष्ट किया।
आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ क्षेत्र 7 धौरहरा ने मय स्टाफ ग्राम धौरहरा थाना धौरहरा में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध घर से कच्ची शराब बरामद की। मौके पर एक अभियुक्त को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…