फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि माह मार्च 2023 समाप्ति की ओर है तथा कतिपय दिन ही अवशेष है। वित्तीय वर्ष के अन्तिम माह होने के कारण वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों को 31 मार्च 2023 तक पूर्ण किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी विभाग द्वारा बिना किसी औचित्यपूर्ण कारण के बजट को समर्पित किया गया, तो ऐसी स्थिति में लापरवाही मानते हुए जिम्मेदारी तय की जायेगी। सभी विभाग सुनिश्चित करें कि यदि किसी कार्यक्रम/परियोजना में बजट आवंटन प्राप्त होना अवशेष है तो उसकी मांग आज ही किया जाना सुनिश्चित करें। यदि किसी विभाग द्वारा जिलाधिकारी, उनसे एवं अन्य किसी स्तर से पत्रावली पर अनुमोदन प्राप्त करना अवशेष है तो तत्काल पत्रावली प्रस्तुत करें।
समस्त विभाग तत्काल विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक बार पुनः बैठक कर उपरोक्त सम्बन्ध में समीक्षा कर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम में समस्त कार्यक्रमों में A श्रेणी प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें। उपरोक्त निर्देशों को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…