फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए जाने के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से जीआईसी ग्राउंड में लगायी गयी तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरुक करना मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग प्रदर्शनी में आए और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत हों साथ ही उनको इसका लाभ मिल सके।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उप्र शासन की मंशानुरूप गरीब से गरीब आदमी तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंच सके, इसके लिए सजीव चित्रण इस प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है। जो लोग पढ़ नहीं सकते हैं वह इस प्रदर्शनी में देखकर और सुनकर कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जान सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं यथा मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मिशन रोज़गार, मिशन किसान, मिशन शक्ति, ओ.डी.ओ.पी. सहित ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, इरादे नेक-काम अनेक’ एवं ‘सोच ईमानदार-काम दमदार’ विषयक 02 से 04 मार्च 2023 तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन जिला मुख्यालय पर जीआईसी ग्राउंड में किया जा रहा है।
प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान भाजपा नेता अरविंद गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पीडी केके पांडेय, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, डीपीओ संजय निगम, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, ईओ संजय कुमार, समाज कल्याण, पीओ डूडा, डीएसओ, बीएसए डॉ लक्ष्मी कांत पांडेय, तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह, बीईओ नगर, अपर जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी वैन के जरिए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अन्य अफसरों की मौजूदगी में एलईडी वैन पर प्रसारित योजनाओं एवं डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण देखा, सुना।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…