ईदुल अमीन
डेस्क: भाजपा विधायक को घुसखोरी के मामले में मिली अंतरिम ज़मानत पर अब दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर तंज कसा है और कहा है कि जिस विधायक के घर से इतना कैश मिला उसको ज़मानत मिल जाती है और ईडी सीबीआई को मनीष सिसोदिया के घर से कुछ भी नही मिला मगर फिर भी उनकी गिरफ़्तारी कर लिया गया है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘प्रधान मंत्री जी, मनीष सिसोदिया के घर से रेड में कुछ नहीं मिला। उन पर CBI, ED की सारी धारायें लगाकर गिरफ़्तार कर लिया। आपकी पार्टी के MLA के यहां इतना कैश मिला, उसकी गिरफ़्तारी नहीं? अब आप कभी भी भ्रष्टाचार से लड़ने की बात तो मत ही करना। आपके मुंह से अच्छा नहीं लगता।‘
बताते चले कि कर्णाटक भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की भ्रष्टाचार रोधी शाखा गिरफ्तार किया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्पा को पांच लाख रुपये के बॉन्ड और मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। साथ ही अदालत ने उन्हें 48 घंटे के अन्दर लोकायुक्त के सामने पेश होने का हुक्म भी दिया है।
अरविन्द केजरीवाल के इस ट्वीट पर जहा उनके समर्थन में कई रिप्लाई आ रही है। वही अरविंद केजरीवाल के विरोध में और सरकार के समर्थन में भी ट्वीट के जवाब की कमी नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…