Others States

ग्वालियर: मंदिर के बाबा ने किया 13 वर्षीय 9वी के छात्र से मंदिर के पीछे बनी कुटिया में दुष्कर्म, छात्र किसी को घटना से अवगत न करवा दे इसलिए बनाया कुकर्म का वीडियो, ऐसे खुला राज़ तो पुलिस ने किया बाबा को गिरफ्तार

अजीत शर्मा

डेस्क: ग्वालियर के एक मंदिर का पखादी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाबा पर आरोप है कि उसने 9वीं के छात्र से कुकर्म किया है। 13 साल के पीड़ित छात्र के अनुसार बाबा ने उसको मंदिर के पीछे एक कुठरिया में किसी काम से बुलाया और वहा जबरन उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। छात्र विरोध न करे इसलिए बाबा ने उसका वीडियो भी बना लिया। घटना एक महीने पहले टांकोली गांव के पास मंदिर के पीछे कुठरिया की बताई जा रही है। मंगलवार को छात्र का टेस्ट था जिसको देने के लिए वह नही जाना चाहता था। तब परिजनों ने पूछताछ में छात्र ने घटना का ज़िक्र किया।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पीड़ित छात्र डरा सहमा और गुमसुम सा रहता था. जिसका कारण उसके के पिता ने उससे पूछा. जिसके बाद छात्र ने पूरी घटना का खुलासा किया। घटना को जानकार छात्र के परिजन हैरान हो गए और वह पीड़ित छात्र को लेकर थाने पहुंचे तथा शिकायत दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार उटीला थाना क्षेत्र के टांकोली गांव में 13 वर्षीय छात्र अपने परिवार के साथ रहता है। गांव के पास ही एक पुराना मंदिर है। जहां गांव का ही रहने वाला रोशनलाल यादव उर्फ रमन बिहारी दास उर्फ बाबा मंदिर की देख रेख करता है। वह यहां पुजारी का काम भी देखता है। स्कूल आते-जाते समय छात्र मंदिर पर जाता रहता था। इस दौरान बाबा से भी उसकी बातचीत होती रहती थी। करीब एक महीने पहले बाबा ने छात्र को बाजार से कुछ सामान मंगवाने के बहाने मंदिर के पीछे अपनी कुठरिया में बुलाया। यहां छात्र के पहुंचते ही बाबा ने उसे धक्का देकर खटिया पर पटक लिया। इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया।

छात्र ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी बाबा ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ फिर दुष्कृत्य किया। छात्र बाहर जाकर किसी से इस बात का जिक्र न करें इसलिए बाबा ने छात्र के साथ गंदी हरकत का वीडियो भी बना लिया। जिससे उसे ब्लैकमेल कर सके। वीडियो के कारण ही घटना के एक महीने बाद तक छात्र ने किसी से इस बात का जिक्र तक नहीं किया। छात्र का टेस्ट था उसके पिता ने जब उसके टेस्ट देने नहीं जाने का पूछा तो वह रोने लगा। प्यार से पूछा तो उसने अपने साथ घटी घटना का जिक्र किया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। वही पुलिस ने छात्र की शिकायत पर आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि एक छात्र से मंदिर के पीछे रहने वाले बाबा ने कुकर्म किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts