जीशान अली
बांदा: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुंदेलखंड के चित्रकूट जिला कारागार में बंद मऊ विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत से अनाधिकृत मुलाकात के मामले में पुलिस ने वाराणसी से एक चार्टेड अकाउंटेंट शाहबाज़ आलम को गिरफ्तार किया है। शाहबाज़ अर्दली बाज़ार का निवासी है और शाहबाज़ पर आरोप है कि वह अब्बास अंसारी के रुपयों को ट्रांसफर करता है। साथ ही शाहबाज़ पर आरोप है कि वह अब्बास के कालेधन को अपने एकाउंट से सफेद करता था।
विवेचना में सामने आया कि पिछले छह माह के अंदर इन खातों में दो बार में 92 लाख और 87 लाख का ट्रांजेक्शन किया गया है। पूछताछ के दौरान शाहबाज ने बताया कि अब्बास के गुर्गे उसको कैश पहुंचाते थे। वह यह भी बताते थे कि किसके खाते में पैसा डालना है। इसके बाद वह उन खातों में रुपये भेज देता था। इन रुपयों का उपयोग जेल अधिकारियों को नगद या उपहार का लालच देकर अपने लिए जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराना, वकीलों और दलालों को अपने मुकदमों की पैरवी के लिए पैसे देना व अवैध कामों में खर्च करने में किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि लेनदेन का जिम्मा नियाज और उसके सहयोगी संभालते थे। इतनी बड़ी धनराशि के ट्रांजेक्शन से अवैध स्रोतों से कमाई के आरोपों को बल मिला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय से भी मदद ली जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…
View Comments
Guddu bawarchi