Crime

फतेहपुर: 2 नाबालिग लडकियों के साथ 6 युवको ने किया सामूहिक बलात्कार, दुष्कर्म पीडिताओ की हालत गम्भीर

तारिक़ खान

डेस्क: फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ छह युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। इन दोनों लड़कियों की हालत चिंताजनक है और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अनुसार पुलिस ने इस सिलसिले में सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में जारी बयान में कहा,”हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को परंपरागत मेला देखकर देर शाम दो नाबालिग लड़कियां अपने घर लौट रही थीं, तभी छह युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सभी छह आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और संगीन धाराओं मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।”

नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) वीर सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों लड़कियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

pnn24.in

Recent Posts

एसआईटी ने जारी किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस

आफताब फारुकी डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम…

20 hours ago