आदिल अहमद
कानपुर: कभी कभी नशेबाजो की हरकते भी इन्सान को हंसने पर मजबूर कर देती है। अपनी सुध खोकर वह क्या कर रहे है इसका उनको अंदाजा भी नही होता है। ऐसा ही एक वाकया हुआ कानपुर के हलीम कालेज चौराहे पर जहा सरकार को अपनी बात कहने के लिए एक नशेबाज़ बांस बल्ली के सहारे ऊपर पहुच जाता है। ऊपर चढ़ने के बाद सरकारी कैमरे से अपना दुःख दर्द बयान कर वापस लौट आता है।
मामला कानपुर के थाना चमनगंज अंतर्गत हलीम चौक का है। इस चौराहे पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके लिए बांस बल्ली लगी हुई है। उन्ही बांस बल्ली के सहारे से एक नशेबाज हलीम चौक पर चढ़ गया और चौक से सटे लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे के सामने जा बैठा। काफी देर तक वह कैमरे से कुछ कहता रहा और फिर नीचे आ गया।
जब उससे नीचे आने के बाद पूछा गया कि क्या करने ऊपर गए थे तो उसने कहा सरकार से अपनी बात कहने गया था। उसने बताया कि कैमरे के सामने बैठकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी बहन की शादी के सम्बंध में बता रहा था, और कहा कि टेंट मैं ले आऊंगा बकिया सब इंतज़ाम कर दे। साथ ही कानपुर सीसामऊ विधानसभा के सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी और भोलू नेता की जमानत के लिए योगी जी से अपील की है। नशेबाज़ ने अपना नाम मोहम्मद सलमान पठान बताया। नशेबाज़ की हरकत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…