शाहीन बनारसी
नई दिल्ली: गुजरात के सूरत की एक निचली अदालत द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा ‘मोदी सरनेम’ को लेकर दाखिल याचिका पर आज अपना फैसला सुनाते हुवे राहुल गांधी को दो साल कैद की सज़ा सुनाई है। इसके बाद सियासी गलियारों में काफी हलचल दिखाई दे रही है। विपक्ष एकमत से राहुल गाँधी के साथ खड़ा नज़र आ रहा है।
इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुवे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश की जा रही है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “ग़ैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुक़दमे करके उन्हें ख़त्म करने की साज़िश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुक़दमे में फंसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।”
बताते चले कि राहुल गाँधी को इस मामले में अदालत ने 2 साल की सजा मुक़र्रर करते हुवे राहुल गांधी को जमानत दे दिया है। फ़ैसले के ख़िलाफ़ राहुल गांधी के पास अपील करने के लिए 30 दिनों का समय है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…