Others States

कर्णाटक भाजपा सांसद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिला वेंडर को माथे पर बिंदी न लगाने पर लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल, बोली कांग्रेस ‘यह भाजपा की संस्कृति दर्शाती घटना है’

ईदुल अमीन

बेंगलुरु: कर्णाटक के कोलार लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मुनिस्वामी इस वक्त खबरों की चर्चा में है। भाजपा सांसद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिला वेंडर की सार्वजनिक रूप से फटकार केवल इस बात पर लगा दिया क्योकि उसने अपने माथे पर बिंदी नही लगाया था। इसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर हमलावर होते हुवे कहा है कि ऐसी घटनाए भाजपा की संस्कृति को दर्शाती है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर जब दुनिया महिलाओं के महत्व की चर्चा करते हुवे महिलाओं को सम्मान देने की बाते कर रही थी, उस दिन हुई इस घटना के लिए भाजपा सांसद की काफी निंदा हो रही है। भाजपा सांसद ने उस महिला वेंडर को फटकार सिर्फ इसलिए लगाया था कि उसका पति जिंदा है और उसने अपने माथे पर बिंदी नही लगाया था। उन्होंने महिला वेंडर पर चिल्लाते हुए कहा, “पहले बिंदी लगा लो, तुम्हारा पति जिंदा है, है ना? तुम्हारे पास कॉमन सेंस नहीं है।”

महिला को डांटते सांसद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर महिलाएं काफी कमेंट कर रही हैं और सांसद को महिलाओं का सम्‍मान करने की हिदायत दे रही हैं। वहीं, इस घटना की निंदा करते हुए, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ऐसी घटनाएं भाजपा की “संस्कृति को दर्शाती हैं”। इससे पहले महिला दिवस पर कोलार सांसद एस मुनिस्वामी ने प्रदर्शनी व बिक्री मेले का उद्घाटन किया। इस विवाद के बाद सांसद मुनिस्‍वामी की कोई सफाई अभी तक सामने नहीं आई है

वही इस सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा है और यूज़र्स भाजपा सांसद की इस हरकत पर निंदा कर रहे है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की कानूनी सलाहकार प्रियंका कक्कड़ ने वीडियो पोस्ट करते हुवे अपने अधिकृत ट्वीटर हैडल से लिखा है “कर्नाटक की भाजपा सरकार कुछ चीज़ें तो बिलकुल बर्दाश्त नहीं कर पाती। कोलार से भाजपा MP S Muniswamy इस महिला पर इसलिए सबके सामने चिल्ला रहे हैं क्यूँकि उसने अपने माथे पर बिंदी नहीं लगा रखी। क्या इस MP के आस पास वाले इस बात से प्रभावित हो कर बाक़ी महिलाओं के साथ ऐसा करेंगे? या 2 कदम और आगे निकलेंगे?”

वही फैक्ट चेकर पत्रकार मोहम्मद जुबैर ने वीडियो ट्वीट करते हुवे लिखा है कि ‘“पहले बिंदी लगाओ। तुम्हारा पति जीवित है, है ना? आपके पास कोई सामान्य ज्ञान नहीं है” कोलार के भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी अपने माथे पर बिंदी नहीं लगाने के लिए एक महिला विक्रेता पर चिल्लाते हैं।‘

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts