शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: हार के सुपौल में शुक्रवार को हुए खूनी खेल में एक 11 साल के बच्चे की जान चली गई। हैवानों को मासूम बच्चे पर भी तरस नहीं आई। उसे लाठी डंडों से पीट पीटकर मार डाला। घटना किशुनगंज इलाके के सुखासन पंचायत के वार्ड 11 की है। यहां दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प हुई। परिवार वालों को पीटता देख लड़का बीच बचाव करने गया तो बदमाश उसी पर टूट पड़े, पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
उनमें जितेंद्र साह, रंजीत साह, उमाशंकर साह, विष्णुदेव साह, ब्रहमदेव साह, रामविलास साह, कारी साह और छोटेलाल साह शामिल थे। मारपीट के दौरान ही ब्रह्मदेव साह की पत्नी रंजू देवी ने बद्री साह की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। आंख में मिर्ची पाउडर पड़ते ही बद्री साह छटपटाने लगे। अपने बचाव के लिए आंखें बंद कर लीं और आंगन की तरफ दौड़े। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने ब्रदी साह, उनकी पत्नी और राजेंद्र साह और उनकी पत्नी को मारकर लहूलुहान कर दिया। यह सब देख राजेन्द्र साह का 11 वर्षीय बेटा चंदन कुमार अपने परिजनों को बचाने के लिए बीच बचाव करने आया। बदमाशों ने उसे भी नहीं बख्शा। लाठी-डंडे से उसे इतना पीटा कि वह वहीं जख्मी होकर गिर पड़ा।
हंगामा मचा तो ग्रामीणों की भीड़ भी घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौका पाकर आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। पर रास्ते में ही चंदन की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। बहरहाल, घायलों की गंभीर हालत देखते हुए पीएचसी के डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…