संजय ठाकुर
कुशीनगर: जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित मछरिया के नौगांवा में बीते 13 फरवरी को गन्ने के खेत में मिले मुन्ना मद्धवेशिया के हत्या कर फेके गए शव के सम्बन्ध में पुलिस ने इस हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुवे मृतक मुन्ना की पत्नी और उसके समधी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण जो निकल कर सामने आया उसको जान कर सभी हैरान रह गए।
पिछले दिनों तमकुहीराज के डीएसपी जितेंद्र कालरा ने बताया कि मुन्ना मद्धेशिया 4 साल पहले ओमान कमाने गया। इस दौरान उसकी पत्नी का उसकी बड़ी बेटी के ससुर के साथ नजदीकियां बढ़ी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। ऐसे में 4 साल बाद जब मुन्ना गांव लौटा तो उनके प्यार में रोड़ा बनने लगा।इस पर पत्नी ने समधी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। 13 फरवरी को जब वह घर जा रहा था तो तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया में उसके सिर पर बांस के डंडे से वार किया। जब वह अचेत हो गया तो उसे गन्ने के खेत में लेकर गला रेतकर हत्या कर दी।
इस मामले में पुलिस ने समधी हौसला प्रसाद को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बघौच मोड़ से और मृतक की पत्नी रेखा देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल बांस का डंडा, एक हथियार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जहां दोनों आरोपियों के खिलाफ षड़यंत्र और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बताते चले कि इस मामले में पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…