प्रमोद कुमार (इनपुट: सरताज खान)
डेस्क: वाह रे भीड़ और तेरा इन्साफ। तुम झुण्ड में खुद के फैसले को ही इन्साफ समझने लगते हो। एक झुण्ड बना कर इन्साफ सडको पर ही करने का अधिकार तुम्हे किसने दिया ? कौन हो तुम ? हकीकत में तुम सिर्फ एक भीड़ हो। कभी तुम कही दिखाई दे जाते हो और कभी कही दिखाई दे जाते हो। तुम्हे जगह और वक्त से कोई मतलब नही। इस बार तुम गाज़ियाबाद में नज़र आये हो।
पीड़ित युवक का नाम शाहरुख बताया जा रहा है। भीड़ ने उसको खूब पीटा, कपड़े फाड़ दिए। वो रोता रहा, लेकिन लोग नहीं माने। डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच की गई। शुरूआती जांच में पता चला है कि पब्लिक ने जेब काटने के आरोप में एक लड़के को पकड़ लिया। फिर उसके बाल काट दिए। ऐसा वीडियो में भी दिख रहा है। जिस युवक के बाल काटे गए हैं उसका नाम शाहरुख है। हालांकि, अभी शाहरुख ने थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
साहिबाबाद एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि एक वीडियो सामने आया था। इसमें शाहरुख नाम के एक युवक को कुछ लोग चोरी के आरोप में पीट रहे हैं। उसका मुंडन किया जा रहा है। इस मामले में टीला मोड़ पुलिस ने पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम सलमान, शाहरुख, अनिल, जयकिशन और वाजिद है। वीडियो में भी इनके चेहरे की पुष्टि हो रही है। एसीपी वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। कुछ लोगों ने इस मामले को धर्म से जोड़ने की कोशिश की। हालांकि, ऐसा नहीं था। इसमें जो पीड़ित है उसका नाम शाहरुख है। जबकि एक आरोपी का नाम भी शाहरुख है। यानी, यह एक घटना थी। चोरी के शक में ही युवक को पीटा गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…