तारिक़ आज़मी
डेस्क: अमेरिका में एक महिला शूटर ने अंधाधुंध फायरिंग करके 3 मासूम बच्चो सहित कुल 6 लोगो की हत्या कर दिया। यह घटना नैशविले के एक प्राथमिक कान्वेंट स्कूल में हुई है। घटना को करने वाली महिला शूटर भी पुलिस मुठभेड़ में मार दी गई। इस बात की पुष्टि नैशविले पुलिस द्वारा किया गया है। अधिकारियों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस घटना में तीन बच्चों और 3 वयस्कों सहित सहित कुल 6 की मौत हुई है।
घटना के सम्बन्ध में पुलिस प्रवक्ता डॉन हैरोन ने बताया कि गोलीबारी की जानकारी पर जब पुलिस स्कूल के पहले मंजिल पर पहुची तो उसको दूसरी मंजिल पर गोलियां चलने की आवाज़ सुनाई दी। दूसरी मंजिल जाने पर वह एक महिला दो असाल्ट राइफल और एक हैण्ड गन से फायरिंग कर रही थी। जब उसको सरेंडर करने को कहा गया तो उसने गोलिया चलाना जारी रखा। जिसके जवाबी फायरिंग में महिला मारी गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना में तीन तीन बच्चों और तीन वयस्कों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुछ लोग घायल भी है जिनका इलाज चल रहा है। घायल और मृतक वयस्क उस स्कूल के कर्मचारी है। तीनो मृतक बच्चे स्कूल के छात्र है। नैशविले पुलिस ने बताया कि शुरू में शूटर उसकी किशोरावस्था की प्रतीत हो रही थी। लेकिन बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि वह नैशविले की 28 वर्षीय महिला थी। शीशा तोड़ने में एक पुलिस कर्मी के भी हाथ में चोट आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…