Politics

रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसजनों का धरना-प्रदर्शन, कहा राजस्थान सरकार से सीख लेकर यूपी सरकार भी सस्ता करे गैस सिलेंडर

शाहीन बनारसी

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बढ़ौली चौक पर बीजेपी सरकार द्वारा रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों द्वारा  खाली सिलेंडर उठाकर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग बीजेपी सरकार से किया गया। सरकार के विरोध में नारे लगाए गए।

गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम राज सिंह गोड ने कहा की भाजपा सरकार गरीबों की विरोध में सभी फैसले लेती है। आज महंगाई मुंह बाए खड़ी है, लोगो को दो वक्त की रोटी भी ठीक ढंग से मुयास्सर नही हो रही है। ऐसे में गैस मूल्य वृद्धि नाजायज है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव (एनएसयूआई) राघवेंद्र नारायण ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो अपने प्रदेश में जो योजना लागू की है, मोदी जी की सरकार को उससे सीख लेते हुए उसे पुरे देश भर में लागू कर देशवासियों को राहत देना चहिए। होली हिंदुओ का सबसे बड़ा त्योहार है।

उन्होंने कहा कि होली के मौके पर गैस मूल्य वृद्धि कर यह तय कर दिया है की यह हिंदुओ की नही बल्कि उद्योगपतियों की हिमायती है। हिन्दुओ हित की बात सिर्फ वोट के लिए होती हैं। असली मकसद उद्दोगपतियो को उनको फायदा पहुंचना है। मोदी सरकार को खुला चैलेन्ज है, असल में हिन्दुओ की हिमायती है तो तत्काल सिलेंडर पर से बढे दाम वापस ले। मोदी सरकार के इस समय सभी फैसले अपने उद्योगपति मित्रो को ध्यान में रखकर ले रही है जो देशहित में नही है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इनको सबक सीखा देगी। इस मौके पर दीपू पांडे, वंशीधर पांडे, विजय सिंह पटेल, सुमित पाल, रमाशंकर पासवान, रामजी विजेंद्र तिवारी, लरेश एंथोनी , सुनील कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts