तारिक खान
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी और माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फिलहाल अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मगर शाइस्ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस दरमियान कल एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई है जिसमे शाइस्ता परवीन घटना के कुछ दिन पहले उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी शूटर के साथ दुसरे आरोपी शूटर के घर जाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया है।
वही दुसरे तरफ चौथे और पांचवें बेटे एहजम अहमद और अबान अहमद का भी अता-पता नहीं है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दावा है कि दोनों नाबालिग बेटे गायब हैं। हाल ही में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। शाइस्ता ने अपने दोनों नाबालिक बेटे एहजम अहमद और अबान अहमद को पेश करने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी डाली हुई है। इसको लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में 13 मार्च को सुनवाई होनी है। शाइस्ता ने अपने दोनों नाबालिग बेटों को हाजिर करने की मांग की है। आरोप है कि उनके दोनों बेटों को पुलिस ने गायब कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…