घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में पीडितो का हाल चाल लेने पहुचे सपा नेता और पूर्व विधान सभा प्रत्याशी किशन दीक्षित
ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र स्थित खजुरी के मनबढ़ युवको ने एक महिला के साथ अभद्रता और उसके बेटो को बुरी तरफ मारपीट कर घायल महज़ इस बात से नाराज़ होकर कर दिया कि वह महिला कार का दरवाज़ा खोल कर कार के अन्दर बैठ रही थी। मामले में पुलिस ने दो नामज़द सहित अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। पिटाई से घायल एक युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामला वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर का है। यहाँ किराय के मकान में निवास करने वाले शहनवाज़ की पत्नी नसरीन अपने निजी कार्यो हेतु अपने बेटे सैफ के साथ आजमगढ़ कार से जाने के लिए निकली। दरवाज़े पर खडी कार का गेट खोल कर नसरीन कार में बैठ ही रही थी कि अचानक मनबढ़ युवको ने इस बात पर ही आपत्ति जताया कि कार का गेट यहाँ क्यों खोला ? इसी बात को लेकर मनबढो ने गालिया देना शुरू किया। जिस पर पीडिता के पुत्र सैफ ने आपत्ति किया तो मनबढ़ युवको ने उसको लाठी डंडों ने मारना पीटना शुरू कर दिया।
घटना की सुचना पर पहुची पुलिस ने मामले की जांच किया। पीडिता नसरीन की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश और प्रकरण की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाते समय मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की हालत गम्भीर परन्तु खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…