एच0 भाटिया
पीलीभीत: भाजपा सांसद वरुण गांधी के बयान ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के विकल्प पर सवाल उठा दिए हैं। दरअसल, एक दिवसीय दौरे पर अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे सांसद वरुण गांधी पूरनपुर इलाके के गढ़वा खेड़ा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान केंद्र पर हमला करते हुए नजर आए। अपने अभिभाषण में वरुण गाँधी ने सरकार द्वारा जारी निजीकरण की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।
इस दौरान भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि, जब मैं पहली बार संसद गया, तो देखा कि बड़ी-बड़ी गाड़िया खड़ी हुई है, मैने सभी सांसदो को एक पत्र लिखा कि देश हित में हमे अपना वेतन त्याग देना चाहिए, जिससे समाज में एक संदेश जाए कि हम राजनीति में पैसे के लिए संकल्पित होकर नहीं आए है।
भरे मंच से सांसद और विधायकों पर संगीन इल्जाम लगाते हुए कहा कि 14 वर्षों में मैने सैलरी समेत कोई भी फायदा नहीं लिया। मगर, दुनिया जानती है आज एमएलए और सांसद कमीशन का पैसा खा रहे है, सांसद और विधायक 20-30 फीसद कमीशन का पैसा खाते है, जिसके कारण जिन लोगों के पास खाने को रोटी नहीं थी आज वो फॉर्चूनर से चल रहे है। आज देश को कुछ चंद लोगों के लिए देखना चाहते। मगर, क्या समाज के आखिरी शख्स का देश में कोई हिस्सा नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…