Crime

झाँसी: शराबी पिता ने बेटी को छत से फेका और फिर बरसाए ज़ालिम ने उस पर पत्थर, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया ज़ालिम पिता विकास पर मुकदमा

आदिल अहमद

झाँसी: झाँसी जनपद के एक ज़ालिम शराबी पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को गली में पड़ी एक बच्ची पर छत से पत्थर मारते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद झाँसी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुवे आरोपी विकास के ऊपर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

वायरल होते वीडियो के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार घटना होली के दिन की है। होली के दिन विकास शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। किसी बात पर अचानक नाराज़ होकर उसने अपनी मासूम बेटी को नीचे फेक दिया। इसके बाद भी ज़ालिम का मन नही भरा और ज़ुल्म की इन्तहा ख़त्म करते हुवे उसने छत से बेटी पर ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। वीडियो के अंत में जो व्यक्ति घटना का वीडियो बना रहा होता है उसके ऊपर भी ईंट फेकता आरोपी दिखाई दे रहा है।

घटना झाँसी के मोठ थाना क्षेत्र स्थित बमरौली गाव की बताई गई है। वायरल होते वीडियो में दावा किया गया है कि शराबी पिता विकास को शक था कि उसकी बेटी के शरीर में भुत प्रवेश कर गया है। वही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुवे ऍफ़आईआर सुसंगत धाराओ में दर्ज कर लिया है। मामले में तफ्तीश जारी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts