शाहीन बनारसी
डेस्क: सोशल मीडिया पर अब हर चीज़ चर्चा का विषय बनी रहती है। यह चर्चा का कारण तब अधिक हो जाता है जब वीडियो दिल दहला देने वाला हो। दरअसल, रील्स बनाने का खुमार लोगो पर ऐसा छा रहा है कि लोग अपनी जान को जान बुझ कर मौत के मुंह में डाल देते है। तेज़ी से प्रचलित हुए रील्स के इस ज़माने में हर कोई फेमस होना चाहता है। हर कोई चाहता है कि हमारा रील्स अच्छा हो जो हमे रातोरात स्टार बना दे। तो वही कुछ लोग ऐसे होते है कि दुसरे की रील्स देख कर उससे अच्छा या वैसा ही करने के चक्कर में खुद अपने जान को ही जोखिम में डाल देते है।
इतना ही नहीं रील्स के नशे में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। आये दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसमें लोग रील्स बनाने के लिए खुद की जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमे बाइक सवार एक शख्स चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनवाता नजर आ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि, शख्स चलती बाइक पर पुशअप लगा रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं।
यह वीडियो आपको पूरी तरह हैरान कर देगी जिसमे बाइक सवार शख्स खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे आप जाने-अनजाने भूल से भी दोहराने की गलती न करें। महज 9 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स को चलती बाइक पर पुशअप लगाते देखा जा रहा है। इस दौरान बाइक की स्पीड भी देखते ही बन रही है। यह एक ऐसा स्टंट है, जिसे देखकर बड़े-बड़े स्टंटबाज भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में शख्स ने बाइक को बड़े ही गजब तरीके से बैलेंस कर रखा है।
वैसे तो सोशल मीडिया पर स्टंट के कई वीडियोज आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर हर किसी की हालत खराब हो रही। हर किसी का दिल दहल जा रहा है इस वीडियो को देख कर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस हैरान कर देने वाले वीडियो को @kumarayush084 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वही वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “जिंदगी इतनी सस्ती है क्या।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…