फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जिले में पहले चरण यानी चार मई को नगर निकाय चुनाव कराए जाएंगे। इसकी अधिसूचना रविवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होते ही लखीमपुर खीरी में प्रशासन हरकत में आ गया है। जनपद खीरी के सभी 12 नगरीय निकाय क्षेत्र (चार नगर पालिका परिषद एवं आठ नगर पंचायत) में राजनीतिक दलों के होर्डिंग पोस्टरों को हटाया गया।
सोमवार की सुबह डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह एडीएम संजय सिंह के साथ भ्रमणसील रहकर नगर पालिका क्षेत्र लखीमपुर के प्रमुख चौराहों मार्गों एवं स्थलों पर स्वयं खड़े होकर राजनीतिक दलों के होल्डिंग पोस्टर्स को हटवाया। डीएम ने मौके पर मौजूद एसडीएम श्रद्धा सिंह, ईओ संजय कुमार को निर्देश दिए कि कहीं भी कोई भी होल्डिंग, बैनर शेष न रहे यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय की आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…