फारूख हुसैन
लखीमपुर (खीरी): राहुल गांधी को सरकारी बंगला छोड़ने का नोटिस दिया गया है। संसद सदस्यता जाने के बाद लोकसभा की हाउस कमेटी ने नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी 12 तुगलक रोड पर स्थित सरकारी बंगले में रह रहे हैं। राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना सरकारी आवास खाली करना होगा। नोटिस के मुताबिक डिसक्वालिफिकेशन के 1 महीने के अंदर राहुल गांधी को अपना सरकारी आवास खाली करना होगा।
एआईसीसी के सदस्य डॉ0 रवि त्रिवेदी ने अपने घर के बाहर एक पोस्टर को लगाया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी के लिए वह अपना सब कुछ न्योछावर कर सकते हैं और उनका भाग्य होगा अगर राहुल गांधी उनके घर पर रहें। डॉ0 रवि त्रिवेदी के पिता का भी यह कहना था कि वह लोग आज जो भी है, गांधी परिवार की वजह से ही है, उनके पिता भी कांग्रेस में थे वह भी कांग्रेस से जुड़े रहे और उनके बेटे भी कांग्रेस से जुड़े। वह चाहते हैं कि राहुल उनके घर में आ कर रहे, जिसके बदले में उन्हें कुछ भी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोग गांव में रहने के लिए चले जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…