फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): रविवार सुबह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी ने तहसील व ब्लाक निघासन क्षेत्र अंतर्गत सात दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और हेलमेट का उपहार दिया। साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर दिव्यांगजन के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वीरपाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अहम हिस्सा है, उन्हें समाज में सम्मान से जीने का अधिकार है। उन्हें उपेक्षा महसूस न हो इसके लिए केंद्र, प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु योजनाएं संचालित की हैं ताकि वह भी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो और सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें। वितरण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने प्रत्येक दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल के साथ-साथ एक-एक हेलमेट और लंच बॉक्स भी प्रदान किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…