फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): “कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता है, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों” दुष्यंत कुमार की यह लाइनें इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय खेरवा की प्रधानाध्यापक गौरव गुप्ता पर सटीक बैठती हैं। महज चार साल में स्कूल में गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही नहीं दी बल्कि विद्यालय का माहौल भी बदल दिया। डीएम की अभिनव पहल “बेस्ट स्कूल ऑफ द वीक” से नवाजे गए बेहजम ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खेरवा क्षेत्र के लिए नजीर बन चुका है। महकमे के मुताबिक इस विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता जिलेभर के अन्य सरकारी स्कूलों से काफी बेहतर है। वर्तमान में यहां 200 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं।
विद्यालय में नियमित टाइम टेबल से पढ़ाई होती है और यहां कक्षा एक, दो, तीन में पढ़ने वाले लगभग 70 फीसदी बच्चे निपुण लक्ष्य को हासिल कर चुके हैं। विद्यालय में बहुत बड़ा खेल का मैदान है। पीपल पेड़ की छाया में बच्चों के सर्वांगीण विकास विद्यालय का सर्वोच्च लक्ष्य है और यहां के नौनिहाल जिला स्तर तक विभिन्न खेलों में अपनी पहचान बना चुके हैं। शून्य निवेश नवाचार का प्रयोग से विद्यालय की कक्षाकक्षों की सभी दीवारें टीएलएम से सजी हैं। इनका प्रयोग बच्चों के अधिगम स्तर को बढ़ाने में किया जा रहा है। कक्षा पांच के अधिकतर बच्चे अंग्रेजी की किताबें धारा प्रवाह पढ़ते हैं।
विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें सभी छात्र छात्राओं की सहभागिता होती है। वर्तमान में विद्यालय में दीक्षा ऐप, रीड एलोंग ऐप और स्मार्ट क्लास (प्रोजेक्टर) का प्रयोग करते कार्य किया जा रहा। जिससे बच्चों की उपस्थिति 75 फीसदी के ऊपर रहती है। राज्य स्तरीय टीम भी विद्यालय के भौतिक परिवेश की जमकर सराहना कर चुकी है। निजी स्कूलों को मात दे रहा है ये सरकारी स्कूल, हर क्षेत्र में अव्वल है. अभिभावक यही चाहते हैं कि उनके बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिले और वे जिंदगी में सफलता हासिल करें।
यही वजह है कि उनका झुकाव निजी स्कूलों की तरफ रहता है। खीरी जिले के ब्लॉक बेहजम के पीएस खेरवा के प्रधानाध्यापक गौरव गुप्ता की कोशिशों ने अभिभावकों की इस धारणा को बदल दिया है। सुविधाओं से लैस इस स्कूल की डगर पर अब अभिभावक अपने बच्चों को भेज रहे हैं। उनके बच्चों को यहां निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। इस स्कूल ने इलाके के निजी स्कूलों को भी मात दे दी है। इस विद्यालय में लगभग 10 गांव के बच्चे, प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…