ईदुल अमीन
डेस्क: आज बुधवार की सुबह भदोही के सघन इलाके उस वक्त हडकंप मच गया जब बर्तन व्यापारी के घर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण एसी कम्प्रेशर टंकी फटना बताया जा रहा है। आग लगने के कारण व्यापारी का परिवार अन्दर ही फंस गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए शटर तोड़कर सभी को बाहर निकाला। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था कि मकान लगभग 15 फीट गहरा होने के कारण आग ने एकबार फिर से मकान को पकड़ लिया। मौके पर भदोही और प्रयागराज की आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
आग के धुएं के कारण परिवार के कुछ लोगों की हालत बिगड़ गई थी। वहीं कुछ लोग तेज धमाके की आवाज सुनने का अंदेशा जता रहे थे। बताते चले कि दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंच गई थी। सघन इलाका होने के कारण दमकमकर्मियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। प्रमुख बाजार में लगी आग की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…