संजय ठाकुर
डेस्क: कल बीती रात उस वक्त हडकंप मच गया जब उत्तर प्रदेह के मऊ जिले के तिलई स्थित साइकिल की दुकान में आग लग गई। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे। सुचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से से 400 साइकिल समेत 40 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। सूचना मिलने पर सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम, घोसी कोतवाल अनिल चंद्र त्रिपाठी भी पहुंचे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पानी डालना शुरू किया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। रात 12 बजे से लगी आग पर अहल-ए-सुबह करीब चार बजे काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आगलगी की इस घटना में 400 तैयार साइकिल, 18 ठेला, टायर और ट्यूब का स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। नुकसान हुए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…