रेहान अहमद
डेस्क: घर के बाहर खड़ी पिकअप में अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। देर रात करीब 12 बजे आग की लपटें देख शोर मचने लगा। मामला मिर्जापुर में जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोहरी गांव का है जहाँ मंगलवार की देर रात घर के बगल में इस्टेट हाइवे के किनारे खड़ी पिकअप वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे पिकअप जलकर राख हो गयी।
शोला बने जलते पिकअप वाहन पर काफी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक पिकअप जलकर राख हो गयी। पिकअप का आगे का टायर, सीट, केबिन व इंजन जल गया। चालक ने फोन से पीआरवी- 112 पुलिस को और वाहन मालिक को सूचना दिया। डबक चौकी इंचार्ज सुबाष चंद्र बौद्ध ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…