आदिल अहमद
डेस्क: सूरत सत्र न्यायालय द्वारा मानहानि मामले में राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाने वाली याचिका ख़ारिज करने को जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ़ महबूबा मुफ़्ती ने देश के लिए काला दिन बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा विपक्ष को डराने के लिए सब कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिस देश को सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है वहां के विपक्षी नेता के साथ इस तरह के बर्ताव के ज़रिए पूरे विपक्ष को संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान ख़त्म कर के देश को अपने एजेंडा पर चलाना चाहती है। यह बाते महबूबा मुफ़्ती ने मीडिया से बात करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ‘आज इस मुल्क़ की जम्हूरियत (लोकतंत्र) के लिए काला दिन है। जब हम इस मुल्क़ को कहते हैं कि सबसे बड़ी जम्हूरियत है हिंदुस्तान, वहाँ के विपक्षी नेता के साथ इस तरह का सलूक किया जाए। मुझे लगता है कि बीजेपी इल मुल्क़ को कहीं न कहीं संविधान को ख़त्म कर के अपने एजेंडे पर चलाना चाहती है। राहुल गांधी पर जो आज फ़ैसला है वो पूरे विपक्ष को संदेश दिया जा रहा है कि आप सबको जेल में बंद कर देंगे। ऐसे में लोगों की एक ही उम्मीद है, अदालतें।’
मुफ़्ती ने कहा कि अनुच्छेद 370, बिलकिस बानो के बलात्कारियों को खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन उसपर सुनवाई नहीं हो रही। लेकिन राहुल गांधी के मामले की सुनवाई इतनी तेज़ी से हो रही है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी विपक्ष का मज़बूत चेहरा बनकर उभरे हैं। इसलिए बीजेपी ख़ौफ़ज़दा हो गई है। बीजेपी चाहती है कि इस मुल्क़ से विपक्ष ख़त्म हो जाए और एक ही पार्टी रहे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…