फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी जिले में किसानों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हाई टेंशन लाइन से हो रही स्पार्किंग के चलते गेहूं के खेत में आग लग गई जिसके चलते कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर ख़ाक हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली मैगलगंज इलाके के पिपरी अजीज गांव की बताई जा रही है, जहां पर बीती शाम खेत मालिक मणिकांत दिक्षित के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक ही स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते उसमें जोरदार चिंगारी निकलने लगी जिसकी वजह नीचे खेत में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
वही आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद किसान आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग पर काबू पाया नहीं जा सका। किसान ने अपनी सूझ-बूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से जल्दी से खेत के दूसरे हिस्सों को जोत दिया जिससे आग आगे ना बढ़ने पाए। फिलहाल तब तक आग से किसानों की 3 एकड़ फसल जलकर खाक हो गई थी, जिससे लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…