शाहीन बनारसी (सायरा शेख)
डेस्क: शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना करते हुए इसकी तुलना ‘मुग़ल राज’ से की है। आदित्य ठाकरे ने ऐलान किया है कि वो अगले विधानसभा चुनाव में ठाणे से चुनाव लड़ेंगे। ठाणे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, आदित्य ठाकरे ने कहा, “ये (एकनाथ शिंद की पार्टी) चुराई गई पार्टी है। अब राज्य में मुग़लई शासन है।” मराठी में ‘मुग़लई’ शब्द का इस्तेमाल उत्पीड़न को इंगित करने के लिए किया जाता है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य की शिंदे सरकार ज़्यादा दिनों तक नहीं चलेगी।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘एक बार सरकार गिरी तो गद्दार नेताओं और अधिकारियों समेत हर वो शख्स जिसने अपनी स्थिति का दुरुपयोग किया है, उसे नतीजे भुगतने होंगे।’ आदित्य ठाकरे ने कहा कि वो अगला चुनाव ’ठाणे से लड़ेंगे और जीतेंगे।’ 2019 के विधानसभा चुनाव में वो दक्षिण मुबंई की वर्ली सीट से चुने गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…